Latest News

चमोली में किशोरों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट बांटी


कोविड की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी इंतेजाम किए जा रहे है। बच्चों और किशोरों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) किट बांटी जा रही है|

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 17 अगस्त,2021, कोविड की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी इंतेजाम किए जा रहे है। बच्चों और किशोरों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) किट बांटी जा रही है वही 18 वर्ष से ऊपर के छूटे हुए लोगों को निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। कोविड-19 से लोगों की सुरक्षा पद्रान करने एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर माॅनिटरिंग की जा रही है। एसीएमओ डा0 उमा रावत ने बताया कि ब्लाक स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट तैयार कराई जा रही है। इसके लिए एसएचजी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। आशा व एएनएम के माध्यम से घर-घर किट वितरण किया जा रहा है। शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों को हरे रंग के पैकेट, एक से 10 वर्ष तक के बच्चों को पीले तथा 10 से 18 वर्ष तक के बच्चों को लाल पैकेट में सूक्ष्म पोषक तत्वों की टैबलेट उपलब्ध कराई जा रही है। सूक्ष्म पोषक तत्वों को मानव शरीर की जरूरतों को पूरा करने वाला प्रमुख पोषक समूह के रूप में जाना जाता है। इनमें विटामिन ए, बी, सी, डी, ई के साथ ही खनिज तत्व लोहा, कैल्शियम, मैगीनिशियम, जस्ता और सेलेनियम जैसे खनिज शामिल है। जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में अहम भूमिका रखते है। चमोली जिले में 0-1 वर्ष तक 10099 बच्चें, 1 से 10 वर्ष तक 42915 तथा 10 से 18 वर्ष तक 32016 बच्चों को माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट वितरण का लक्ष्य है। अभी तक 8341 बच्चों को किट उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Related Post