Latest News

चमोली में मत्स्य प्रजनन केन्द्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश


जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को बैरांगना मत्स्य प्रजनन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए अधिक से अधिक लोगों को मत्स्य पालन से जोड़ने और बैंरांगना मत्स्य प्रजनन केन्द्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 02 सितंबर,2021, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को बैरांगना मत्स्य प्रजनन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए अधिक से अधिक लोगों को मत्स्य पालन से जोड़ने और बैंरांगना मत्स्य प्रजनन केन्द्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बैंरागना स्थित मत्स्य प्रजनन केन्द्र से राज्य के सभी ठंडे जिलों के किसानों को ट्राउट मछली के बच्चे दिए जाते है साथ ही यहां पर काफी किसान ट्राउट मछली पालन से जुडे़ है। जिलाधिकारी ने बैंरागना स्थित हैचरी एवं मत्स्य तालाबों का निरीक्षण करते हुए यहां की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मछली पालन के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। कहा कि इस कार्य के लिए स्वयं सहायता समूहों पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले चरण में महिलाओं को मछली से विभिन्न प्रकार के फूड, आचार इत्यादि बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए केन्द्रीय मत्स्य पालन संस्थान से प्रशिक्षक की व्यवस्था की जाए। ताकि मछली पालन से जुड़े किसानों को अधिक फायदा मिल सके। मत्स्य निरीक्षक ने अवगत कराया कि क्षेत्र से 12 सदस्यों की टीम आजकल विशेष प्रशिक्षण हेतु सीआईएफटी गुजरात भेजी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बैरांगना मत्स्य प्रजनन केन्द्र को मॉडल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए। मत्स्य प्रजनन केन्द्र में संचालित फूड कैफे को चोपता एवं आसपास आने वाले पर्यटकों से जोड़कर यहां पर पर्यटक गतिविधियां बढाई जाए। पर्यटकों की जानकारी के लिए प्रमुख स्थलों पर साइनेज लगाए जाए और यहां पर विजिट करने वाले पर्यटकों फिशरीज के बारे में जानकारी देने के लिए गाइड की व्यवस्था की जाए। ताकि पर्यटकों को केन्द्र में मछली की ब्रीडिंग एवं हैचरी के बारे में जानकारी मिल सके। इसके लिए पर्यटकों से न्यूनतम शुल्क भी निर्धारित किया जा सकता है। मत्स्य प्रजनन केन्द्र में पूर्व में वोटिंग के लिए आवंटित तालाब में अभी तक वोटिंग शुरू न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने जल्द वोटिंग शुरू कराने तथा तालब तक पहुंच मार्ग को भी ठीक कराने के निर्देश दिए।

Related Post