Latest News

चमोली में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 01 से 30 सितंबर 2021 तक विविध गतिविधियों का संचालन किया


पोषण अभियान ही असल में कुपोषण के खात्मे का जरिया बन सकता है। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 01 से 30 सितंबर 2021 तक विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 08 सितम्बर 2021, पोषण अभियान ही असल में कुपोषण के खात्मे का जरिया बन सकता है। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 01 से 30 सितंबर 2021 तक विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना के सौजन्य से सभी विकासखडों में विविध पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी स्तर पर पोषण जागरूकता अभियान को जन आंदोलन बनाने का कार्य किया जा रहा है और विभिन्न विभागों के सक्रिय भूमिका से पोषण माह के दौरान ग्रामीण स्तर पर घर-घर पोषण अभियान से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पोषण अभियान में महिलाओं, बच्चों को पोषित करने से जुड़ी अहम जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में पोषण माह के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियां संचालित की जा रही है। बुधवार को दशोली ब्लॉक के गोपेश्वर क्षेत्रार्न्तगत वार्ड नबंर 6 में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बाल विकास परियोजना दशोली के माध्यम से द्वितीय सप्ताह की थीम पोषण के लिए योग और आयुष के अन्तर्गत स्वास्थ्य जांच व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को योग के आसन सिखाए गए। स्थानीय खाद्यानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान वार्ड सदस्य उषा फरस्वाण, परियोजना अधिकारी सोयेब हुसैन, डा पूनम, क्षेत्रीय सुपरवाइजर गीता नेगी सहित आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ती मौजूद थे।

Related Post