Latest News

क्या उतराखण्ड भाजपा में होने वाली है बगावत !


उतराखण्ड विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मिया बड़ने लगी है। एक ओर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है वही दूसरी तरफ कॉंग्रेस की परिवर्तन यात्रा।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

उतराखण्ड विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मिया बड़ने लगी है। एक ओर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है वही दूसरी तरफ कॉंग्रेस की परिवर्तन यात्रा। लेकिन भाजपा सब्से ज्यादा चिन्तित नजर आ रही है।वरना दो दिन तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा हरिद्वार के एक होटल मे दो दिन प्रवास न करते और उत्तराखंड के सांसद, विधायको, जिला अध्यक्षों, नगर पालिका अध्यक्ष व जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की क्लास न लेते। अब भाजपा को बागी विधायकों का दर सताने लगा है जो 5 साल पहले कॉंग्रेस से बगावत कर भाजपा मे शामिल हुए थे। कयास लगाया जा रहा है की 2 बागी विधायक रायपुर के उमेश शर्मा कौऊ व दिग्गज नेता काबीना मंत्रि 6 बार के विधयक हरक सिंह रावत भाजपा से असहमत नजर आ रहे है। कहा तो ये तक जा रहा है की दोनो असन्तुष्ट नेता कांग्रेस के नेताओ के सम्पर्क मे है। बुधवार को प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने बयान से प्रदेश राजनीती में हलचल मचा दी है । गोदियाल ने कहा की रायपुर विधयक उमेश शर्मा काऊ व हरक सिंह रावत उनकी पार्टी के सम्पर्क मे है| उनकी घर वापसी पर निर्णय 10 जन पथ हाई कमाण्ड लेगी। इससे भाजपा मे हल चल मच गयी है। 2016-17 मे इन्ही बागीयो ने हरीश रावत सरकर अल्पमत मे ला दी थी। कही ऐसा ना हो पुष्कर सिंह धामी की सरकार भी 60 प्लस सीटों का सपना देखती रह जाये और बागी सरकार को खोखला कर जाये। 11 विधायक कॉंग्रेस सरकार छोडकर भाजपा मे शामिल हो गये थे। अब वही विधायक भाजपा सरकर व संगठन से नाराज बताये जा रहे है। कॉंग्रेस को इनकी जरुरत है तो बागी विधायकों को टिकट व सम्मान की। आने वाले दिन प्रदेश की राजनीती के लिए अहम है।

Related Post