Latest News

महाविद्यालय में प्राचार्य ने दिलायी हिमालय रक्षा की शपथ


हिमालय दिवस पर एस.एम.जे.एन. काॅलेज में प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने हिमालय बचाओ अभियान का शुभारम्भ किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 09 सितम्बर, 2021 । आज हिमालय दिवस पर एस.एम.जे.एन. काॅलेज में प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने हिमालय बचाओ अभियान का शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम काॅलेज के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर डा बतरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश भी छात्र-छात्राओं को पढ़ कर सुनाया. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हिमालय हमारे देश का मस्तक है और हमारे देश की आन-बान-शान है, जिसे सुरक्षित रखना हम सबका नैतिक जिम्मेदारी है। डाॅ. बत्रा ने कहा कि हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पाॅलिथीन का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए तथा पर्यावरण को दूषित होने से बचाना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने आह्वान किया कि हम सभी को आज संकल्प लेना होगा कि पर्वतराज हिमालय को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को सन्तुलित करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड प्रदेश का सामाजिक और सांस्कृतिक ताना-बाना हिमालय पर पूर्ण रुप से आधारित है। उन्होंने कहा कि हिमालय विविध प्राकृतिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय कारणों से अहम हैं। यह धुव्रीय क्षेत्रों के बाद पृथ्वी पर सबसे बड़ा हिमाच्छादित क्षेत्र है। उन्होेंने कहा कोरोना काल में स्वच्छ वायु एवं जीवन का आधार हिमालय के क्षेत्रों में प्राणवायु/आक्सीजन को लेने के लिए जिस प्रकार से पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों का हुजूम उमड़ा, उससे पर्वतराज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

Related Post