Latest News

महान स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया


महान स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी ने स्व. पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 10 सितंबर, 2021, महान स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी ने स्व. पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जिले के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयो में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रातः दस बजे उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए याद किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी ने स्व. पंत के अमूल्य योगदान पर चर्चा करते हुए उनके जीवन एवं कृत्यों पर जानकारी दी। अपने संक्षिप्त संबोधन में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने जीवन पर्यन्त समाज सेवा के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन में अभूतपूर्ण योगदान दिया था, उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विकास भवन मे प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मनिन्दर कौर ने स्व. पंत के चित्र पर पुष्प अर्जित कर माल्यार्पण किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सी.ई.ओ. सी.एन.काला ने स्वतंत्रता के महान नायक पंत की जीवनी पर प्रकाश डाला। सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं मंे भी गोविन्द बल्लभ पंत जयन्ती मनायी गयी।

Related Post