Latest News

पौड़ी जनपद में उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त वाहन चैकिंग चलाये जा रहे हैं।


जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत समय-समय पर उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त वाहन चैकिंग चलाये जा रहे हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 10 सितम्बर, 2021, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत समय-समय पर उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त वाहन चैकिंग चलाये जा रहे हैं। इसी के तहत आज उपजिलाधिकारी सतपुली के नेतृत्व में परिवहन विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा तहसील सतपुली में सतपुली मल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 पर संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 31 चालान किये गये, जबकि परिवहन विभाग द्वारा अभी चेकिंग अभियान की कार्यवाही चलाई जा रही है। इस दौरान उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

Related Post