Latest News

ऋषी भूषण ने अथक प्रयासों से सी ए चार्टर्ड एकाउंटेंट बने


लगन, मेहनत व अथक परिश्रम के बल्बूते बिल्केश्वर कॉलोनी निवासी ऋषी भूषण ने अपने शहर का नाम रोशन किया है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, लगन, मेहनत व अथक परिश्रम के बल्बूते बिल्केश्वर कॉलोनी निवासी ऋषी भूषण ने अपने शहर का नाम रोशन किया है। ऋषी भूषण ने हाल ही मे चार्टर्ड एकाउंटेंट (सी ए) बन कर ये मुकाम हासिल किया है। जैसे ही ऋषी की सफलता का पता चला बिल्केश्वर कालोनी निवासी, रिश्तेदार ,परिवार, शुभचिन्तको व शहर वासीयों ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित की। माता मोना शर्मा श्रवण नाथ मठ जवाहरलाल नेहरु कॉलेज मे शीक्षिका है व पिता कुल भूषण गुरुकुल काँगढी विश्विद्यालय में कार्यरत है। दादा वेद प्रकाश शर्मा व दादी दुर्गेश शर्मा ने ऋषी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। छोटी बहन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। श्रवण नाथ मठ जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डा सूनील कुमार बत्रा ने ऋषी शर्मा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए युवाओं से एकाग्रता से अपने लक्षय तय कर मेहनतकश कदम बढ़ाते चले।

Related Post