Latest News

मिथक तोड़कर प्रदेश में पुनः भाजपा की बनेगी सरकार: जोशी


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय खान व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह व चुनाव सह प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में ली। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय खान व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह व चुनाव सह प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में ली। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया। प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी जी ने पदाधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से 2022 के चुनावो हेतु जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ते हुए प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी इस कार्य के लिए सभी को अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है। श्री प्रह्लाद जोशी जी ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सात सालों में उस पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है उसी प्रकार प्रदेश की साढ़े चार साल की सरकार ने बेहद ईमानदारी से जनहित के कार्य किये है और उस पर इस दौरान कोई भी आरोप नही लगा है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में घोटालो की एक श्रृंखला सी बन गयी थी। जोशी जी ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोरोनाकाल में लोगो को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन देने का कार्य किया गया। केंद्र सरकार द्वारा सभी देशवासियों का मुफ्त वैक्सीनेशन किया जा रहा है और पूरे विश्व मे तेजी से वैक्सीनेशन का रिकार्ड कायम किया है। चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने सभी जिला प्रभारियों को अपने जिले के मंडलो, शक्तिकेन्द्रों और बूथों में निरंतर प्रवास करने तथा कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद रखकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहितकारी कार्यो को जनता के बीच मे ले जाने का निर्देश दिया। प्रदेश चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद रखने और उनके बीच मे पार्टी के कार्यक्रमों का सुचारू क्रियान्वयन करने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारियों का भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रदेश में भारी बहुमत की सरकार बनायेगी।

Related Post