Latest News

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जित


अस्थियों के विसर्जन के दौरान लोग बसी घाट पर 'जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबू जी का नाम रहेगा' और 'जय श्री राम' के नारे लगाते रहे। कल्याण सिंह का निधन लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में हुआ था। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। वह 89 वर्ष के थे।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 16 सितंबर हरिद्वार के वीआईपी घाट पर आज गुरुवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया गया। अस्थियों के विसर्जन के दौरान लोग बसी घाट पर 'जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबू जी का नाम रहेगा' और 'जय श्री राम' के नारे लगाते रहे। कल्याण सिंह का निधन लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में हुआ था। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। वह 89 वर्ष के थे। इस दौरान उनके बेटे सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया और उनके पोते राज्य मंत्री संदीप सिंह, उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता, छोटे बेटे सौरभ, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक अनीता लोधी, चरण सिंह , ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह लोधी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील गुड्डू और रोहित मौजूद रहे।

Related Post