Latest News

उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट सहित चार लोग सड़क हादसे में घायल एअरलिफ्ट द्वारा भट्ट एम्स लाए गए।


सितंबर हरिद्वार से कीर्ति नगर लौटते हुए उत्तराखंड के पूर्व राजस्व मंत्री और यूकेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दिवाकर भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार (विकास शर्मा) 24 सितंबर हरिद्वार से कीर्ति नगर लौटते हुए उत्तराखंड के पूर्व राजस्व मंत्री और यूकेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दिवाकर भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भट्ट को एअरलिफ्ट द्वारा ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज दिवाकर भट्ट की स्कॉर्पियो कार का टायर पंत गांव देवप्रयाग के पास फट गया। दिवाकर भट्ट अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कीर्ति नगर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे में दिवाकर भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। दिवाकर भट्ट के अन्य 3 साथी मनोज भट्ट, कमल राणा, लक्ष्मणबागड़ी भी साथ में थे। इन तीनों लोगों को भी उपचार के लिए सीएससी देवप्रयाग में ही भर्ती किया गया है। दिवाकर भट्ट को एअरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। देवप्रयाग थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री को एअरलिफ्ट कर ऋषिकेश ले जाया गया यह हादसा गाड़ी के टायर फटने के कारण हुआ है।

Related Post