Latest News

दिल्ली अग्निकांड में मारे गए मजदूरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की


श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए श्री अग्रसेन घाट पर गंगा में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ भारत

हरिद्वार, 9 दिसंबर। श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए श्री अग्रसेन घाट पर गंगा में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि दिल्ली अनाज मण्डी में लगी भीषण आग में 43 मजदूरों की जान चली गयी। अत्यन्त व्यस्त इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लगना प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ दिल्ली सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही रिहाईशी व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चल रही फैक्ट्रीयों में आग व अन्य दुर्घटनाओं से बचाव के संसाधनों की जांच होनी चाहिए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज कर नौकरी से बर्खास्त किया जाए। पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मजदूर वर्ग रात दिन कड़ी मेहनत कर अपनी रोजी रोटी कमाता है। ऐसी घटनाएं पूरे परिवार के लिए मुसीबत का सबब बन जाती है। समाजसेवी विशाल गर्ग व जेपी बड़ोनी ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अनाज मंडी में हुआ अग्निकांड प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मजदूरों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम शासन प्रशासन को अनाज मण्डी में मुहैया कराने चाहिए थे। अग्नि हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवारों को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। इस दौरान आर्यन उपाध्याय, रोहित शर्मा, विक्रम सिंह नाचीज, सचिन कौशिक, दीपक शर्मा, लागूवन महाराज, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।  

Related Post