Latest News

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का द्वितीय चरण महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में


आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का द्वितिय चरण हर की पैड़ी से प्रारंभ होकर लालताराओ चौक पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा का कई जगह व्यापार मंडल तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने फूल बरसाए तथा स्वागत किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का द्वितीय चरण महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का द्वितिय चरण हर की पैड़ी से प्रारंभ होकर लालताराओ चौक पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा का कई जगह व्यापार मंडल तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने फूल बरसाए तथा स्वागत किया। कार्यक्रम के में अचानक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यात्रा में भाग लिया उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की जनपद में 75 किलोमीटर यात्रा निकाली जा रही है।हमें इस यात्रा के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता तथा आमजन तक पहुंचना है तथा उसको मुख्यधारा से जोड़ना है।पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि आज यात्रा के दूसरे चरण में काफी गर्मी होने के बाद भी कार्यकर्ता यात्रा में उपस्थित रहे इससे जाहिर है कि हम इस यात्रा के आयोजन में सफल रहे हैं।जिसमें आम जनमानस जुड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की पोल खुलने लगी है। बिहार का उदाहरण सामने है बिहार के मुख्यमंत्री ने बताया कि किस तरह से दबाव बनाकर भाजपा ब्लैकमेल करती रही है अब भाजपा का खूंखार चेहराजनता के सामने आ रहा है। महिला जिलाध्यक्ष बिसला पांडे तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित बीना कपूर ने कहा कि भाजपा जनता को लूटने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती देश का झंडा जो कि फ्री लोगों तक पहुंचना चाहिए था उसे भी ₹25 में बेच रही है भाजपा को शर्म आनी चाहिए।खादी के लिए अपनी जान गवाने वाले स्वतंत्रता सेनानीयों ने जिस विदेशी कपड़ो का पूर्ण बहिष्कार किया था आज भाजपा उसे ही अपना रही है। कार्यक्रम में महिला आयोग की पूर्वअध्यक्ष संतोष चौहान, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,श्रमिक नेता मुरली मनोहर, पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद अमन गर्ग, शुभम अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल, शुभम जोशी, आशीष शर्मा, कपिल पाराशर, एडवोकेट रजत जैन, लता जोशी, ऋषभ वषिष्ठ, डॉ दिनेश पुंडीर, राजवीर चौहान, विरेंद्र श्रमिक, कैलाश प्रधान, यशवंत सैनी, नितिन तेश्वर, ई आकाश बिरला, राजेंद्र चुटैला, देवाशीष भट्टाचार्य, सतेंद्र वशिष्ठ, रचित अग्रवाल, रविबाबू शर्मा, सरदार रमणीक सिंह, दीपक कोरी, शिवम गिरी, मधुकांत गिरि, सोम त्यागी, अशोक गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, गार्गी राय, सुमन अग्रवाल, विजय जोशी, ओम पहलवान, तुषार कपिल, करनसिह राणा, राजेश छाछर, लक्ष्य जमदग्नि, त्रिपाल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रणवीर शर्मा, अंकित मिश्रा, बी के सिन्हा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Post