Latest News

अयोध्या में जलस्तर घटा, पर बारिश बढ़ाएगी मुसीबत


अयोध्या तटवर्ती इलाकों के लिए राहत वाली खबर है। सरयू का जलस्तर घटने लगा है, हालांकि अभी यह चेतावनी स्तर से ऊपर है, लेकिन बुधवार के मुकाबले सरयू के जलस्तर में कमी आ गई है।

रिपोर्ट  - à¤…जय सिन्हा

अयोध्या तटवर्ती इलाकों के लिए राहत वाली खबर है। सरयू का जलस्तर घटने लगा है, हालांकि अभी यह चेतावनी स्तर से ऊपर है, लेकिन बुधवार के मुकाबले सरयू के जलस्तर में कमी आ गई है। सरयू का जलस्तर 91.920 रहा, जबकि बुधवार को यह 92.130 तक पहुंच गया था। आने वाले दिनों में बरसात लोगों की मुसीबत बढ़ाएगी। शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार तक रोजाना बरसात होगी। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक बादलों व सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा, लेकिन इसके बाद घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। दोपहर एक बजे के करीब शाम जैसा नजारा हो गया। बारिश भी हुई। देर शाम तक रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला चलता रहा। इससे दिन के तापमान में भी खासी कमी आ गई है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसी का नतीजा है कि घने बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को 40 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। हवा अनुकूल रही तो यह मात्रा और भी ज्यादा होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 97 व न्यूनतम 87 फीसद रही।

Related Post