Latest News

अभियान चलाकर हजारों लोगों को मतदान की शपथ दिलाई


महाशिवरात्रि के पावन पर्व एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाकर हजारों लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

उत्तरकाशी। 8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के पावन पर्व एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाकर हजारों लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम आयोजित कार्यक्रम मे प्रतिभागी महिलाओ ने मतदान से संबंधित शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विश्वनाथ मन्दिर परिसर उत्तरकाशी में भी मतदान से सम्बन्धित जनजागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, इस अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने लोकतंत्र के चुनावी महापर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने का संकल्प दोहराया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम मे स्वीप स्काउट गाइड समन्वयक मंगल सिंह पंवार , किशन सिंह राणा एवं आपदा प्रबंधन से मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी एवं अवतार सिंह उपस्थित रहे।

Related Post