Latest News

कुमारी आराध्या ने होली नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय हरिद्वार द्वारा जगजीतपुर स्थित अनुभूति धाम में होली और ब्रह्माकुमारी संस्था की वर्तमान मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी के शतायु पूर्ण करने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार: 21 मार्च 2024, आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय हरिद्वार द्वारा जगजीतपुर स्थित अनुभूति धाम में होली और ब्रह्माकुमारी संस्था की वर्तमान मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी के शतायु पूर्ण करने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज से विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में कुमारी आराध्या ने होली नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जनमानस को संबोधित करते हुए पतंजलि आयुर्वेद के पूर्व वाइस-चांसलर श्री वाचस्पति कुलवंत जी ने कहा कि दादी रतनमोहिनी जी और समस्त ब्रह्माकुमारिज परिवार हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्तोत्र है। साथ ही साथ उन्होंने होली की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के अन्य मुख्य वक्ता श्री अशोक कश्यप जी, हरिद्वार के प्रसिद्ध व्यवसाई उन्होंने भी दादी रतनमोहिनी जी के शतायु पूर्ण करने पर उनकी दीर्घायु की कामना की और साथ ही संस्था से जुड़ने की प्रबल इच्छा जाहिर की। ब्रह्माकुमारी मीना दीदी ने सभी को होली का महत्व समझते हुए कहा कि होली जलाना अर्थात अपने पुराने स्वभाव- संस्कार को समापत करना और प्रभु के संग का रंग लगाना। साथ ही उन्होंने दादी रतनमोहिनी जी की विशेषताओं का वर्णन भी किया, और उनके कुशल नेतृत्व की सराहना भी की ।

Related Post