Latest News

देसंविवि में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ


उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून के डॉ सुनील जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यशाला में देश-विदेश से लगभग 200 से अधिक विषय विशेषज्ञ, शिक्षक, शोद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार, 21 मार्च। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक अध्यात्मवाद विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ देसंविवि के प्रतिकुलपति एवं युवा आइकॉन प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या, कुलसचिव श्री बलदाऊ देवांगन तथा उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून के डॉ सुनील जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यशाला में देश-विदेश से लगभग 200 से अधिक विषय विशेषज्ञ, शिक्षक, शोद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करने हेतु देसंविवि के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या वर्चुअल जुड़े। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विज्ञान और अध्यात्म दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहाँ श्रेष्ठताओं को समाहित करना अध्यात्म है, तो वही तथ्यों के आधार पर अपनी बातों को रखना विज्ञान है। विज्ञान जीव रसायन शास्त्र संबंधी जैव भौतिक पर आधारित है और अध्यात्म सर्वोच्च चेतना पर आधारित है। श्रद्धेय कुलाधिपति ने गायत्री महामंत्र के भावार्थ को बताते हुए भी वैज्ञानिक अध्यात्मवाद पर विस्तृत प्रकाश डाला। इससे पूर्व उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने मानवता का उत्थान विज्ञान एवं अध्यात्म के समन्वय से संभव है। वैज्ञानिक अध्यात्मवाद ही भविष्य का धर्म है। अध्यात्म का चिंतन ही मनुष्य का आधार है। वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के प्रणेता युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विज्ञान और अध्यात्म एक दूसरे के पूरक है। विज्ञान मनुष्य के लौकिक विकास में सहायक है, जबकि अध्यात्म मनुष्य के आंतरिक उन्नति के लिए जरूरी है। विज्ञान भौतिक तत्वों के विशेष ज्ञान है एवं बुद्धि का विषय है। जबकि अध्यात्म बुद्धि से परे आत्मा और परमात्मा का आंतरिक ज्ञान है। युवा आइकॉन ने भारतीय संस्कृति के मूल तत्व को विस्तार से समझाया।

Related Post