Latest News

भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां चंडी देवी - महंत रोहित गिरी


धर्मनगरी में चंडी चौदस का पर्व धूमधाम व श्रद्धा भाव से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने नील पर्वत स्थित चंडी देवी मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार, 22 अप्रैल। धर्मनगरी में चंडी चौदस का पर्व धूमधाम व श्रद्धा भाव से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने नील पर्वत स्थित चंडी देवी मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी के सानिध्य में मां चंडी देवी के निमित्त विशेष हवन किया गया। हवन के उपरांत श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। महंत रोहित गिरी ने कहा कि मां चंडी देवी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। मां चंडी देवी की आराधना से सभी संकट दूर होते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि समस्त जग का कल्याण करने वाली मां चंडी देवी आसुरी शक्तियों से भक्तों का संरक्षण कर सभी कष्टों का निवारण करती है। नियम पूर्वक चंडी देवी की आराधना करने से कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

Related Post