Latest News

देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका : शाह


‘मतदाता जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी, हरिद्वार प्यारे लाल शाह, प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक, छात्रा कल्याण अध्ष्ठिाता डाॅ. संजय माहेश्वरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य व विनय थपलियाल द्वारा लोकतंत्र के महापर्व चुनाव को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 29 अक्टूबर, 2021। एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आज ‘मतदाता जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी, हरिद्वार प्यारे लाल शाह, प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक, छात्रा कल्याण अध्ष्ठिाता डाॅ. संजय माहेश्वरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य व विनय थपलियाल द्वारा लोकतंत्र के महापर्व चुनाव को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि प्यारे लाल शाह, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में शहरी क्षेत्र के बजाए ग्रामीण क्षेत्र से अधिक लोगोें द्वारा मतदान का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में निर्वाचन द्वारा ही प्रत्याशी चुना जायेगा और इस निर्वाचन का प्रभाव सभी पर पड़ेगा। इससे स्पष्ट होता है कि देश की दशा व दिशा तय करने और देश के निर्माण में युवाअेां की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री शाह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी होनी आवश्यक है। सभी निर्वाचनों की धुरी मतदाता ही होता है। एक जागरुक, परिपक्व एवं शिक्षित मतदाता ही एक स्वस्थ एवं समृद्ध लोकतंत्र की रचना करने में सक्षम है। उन्होंने लोकतंत्र निर्वाचन का एक महाकुम्भ है और इस निर्वाचन में सभी की भूमिका आवश्यक है। यदि युवा जागरूकता से मतदान कर एक विशिष्ट प्रत्याशी का चुनाव करते हैं तो निश्चय ही देश में एक नवीन धारणा और विचारधारा का उदय होगा। इसके साथ उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता व समानता के सिद्धान्त को रेखांकित करते हुए कहा कि जहाँ भारत के साथ स्वतंत्र हुए अन्य देश लोकतंत्र की दिशा में पूर्ण रुप से सफल नहीं हो सके, वहीं भारत ने जीवन्त लोकतंत्र का उदाहरण विश्व के सम्मुख प्रस्तुत किया है।

Related Post