Latest News

सेवा भारती/मातृ मण्डल सेवा भारती के पदाधिकारियों की एक बैठक 'नारायण धाम आश्रम' हरिपुर कलाँ हरिद्वार में सम्पन्न


सेवा भारती/मातृ मण्डल सेवा भारती के पदाधिकारियों की एक बैठक महेश काला(प्रान्त संरक्षक,सेवा भारती) के संरक्षकत्व में 'नारायण धाम आश्रम' हरिपुर कलाँ हरिद्वार में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से मातृमण्डल सेवा भारती,उत्तराखण्ड की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज़ भारत

हरिद्वार, सेवा भारती/मातृ मण्डल सेवा भारती के पदाधिकारियों की एक बैठक महेश काला(प्रान्त संरक्षक,सेवा भारती) के संरक्षकत्व में 'नारायण धाम आश्रम' हरिपुर कलाँ हरिद्वार में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से मातृमण्डल सेवा भारती,उत्तराखण्ड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सेवा भारती/मातृ मण्डल सेवा भारती के प्रान्त व हरिद्वार जिले के पदाधिकारियों में से नरेन्द्रपाल सिंह रावत,प्रान्त अध्यक्ष सेवा भारती, सुभाष हंस,प्रान्त संरक्षक मातृमण्डल सेवा भारती,सुनीता भट्ट प्रान्त अध्यक्ष मातृमण्डल सेवा भारती,डॉ अजय पाठक जिला अध्यक्ष सेवा भारती,दिनेश चंद्र सकलानी जिला मंत्री सेवा भारती, महेंद्र कुमार अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष सेवा भारती व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लंबे समय से विचाराधीन मातृ मण्डल सेवाभारती की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुभाष हंस (हरिद्वार)संरक्षक, सुनीता भट्ट (रुड़की)अध्यक्ष, गीता सक्सेना(रुद्रपुर)व सरिता गुप्ता(देहरादून)उपाध्यक्ष,दीपा अग्रवाल(देहरादून)कोषाध्यक्ष, रेखा गोस्वामी(बागेश्वर)मंत्री, माधुरी यादव(रुद्रपुर) व सुमन पन्त(हरिद्वार)सहमंत्री, डॉ अंशुल टंडन(रुद्रपुर)शारीरिक प्रमुख, सुधा टोंक(हरिद्वार) किशोरी विकास प्रमुख तथा सुषमा पाण्डेय,मंजू कटारिया,विमला अरोरा व श्वेता उपाध्याय को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

Related Post