Latest News

रुद्रप्रयाग में जागरुक करने हेतु जन जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं।


विधान सभा सामान्य निर्वाचन में मतदाताओं को जागरुक करने हेतु जन जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वीप के अंतर्गत आयोजित जन-जागरुकता के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से मत का अनिवार्य रूप से उपयोग करने हेतु जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 23 दिसंबर, 2021, विधान सभा सामान्य निर्वाचन में मतदाताओं को जागरुक करने हेतु जन जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वीप के अंतर्गत आयोजित जन-जागरुकता के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से मत का अनिवार्य रूप से उपयोग करने हेतु जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। विकास खंड ऊखीमठ के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज कंडारा में जागरुकता हेतु छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इसी तरह विकास खंड जखोली के दीपक डिमरी जी.आई.सी. स्वीली-सेम, राजकीय इंटर काॅलेज मयाली, राजकीय इंटर काॅलेज चैंरिया व जी.आई.सी. कमसाल में निबंध प्रतियोगिता, शपथ व पोस्टर प्रतियोगिताा आदि माध्यमों से जन जागरुकता कार्यक्रम चलाए गए। वहीं अगस्त्यमुनि के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, जी.आई.सी. बसुकेदार, राजकीय इंटर काॅलेज जवाड़ी व राजकीय इंटर काॅलेज कमसाल में पेंटिंग, पोस्टर, रंगोली, स्लोगन मतदाता प्रतियोगिता आदि माध्यमों से जन जागरुकता अभियान चलाए गए। राजकीय इंटर काॅलेज क्वीलाखाल में स्वीप के तहत माॅक पोल माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया गया। बच्छणस्यूं क्षेत्र के खेड़ाखाल, बाड़ा, पित्रधार, व अगस्त्यमुनि विकासखंड के नगरासू, रतूड़ा, चंद्रापुरी, किमांणा दानकोट, गुप्तकाशी आदि शासकीय विद्यालयों में भी विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरुक किया गया।

Related Post