Latest News

मुकदमा दर्ज करने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला


लालकुआं बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने काँग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल वह नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल और कांग्रेस समर्थक नगर निगमो के पार्षदो, और वरिष्ठ कांग्रेस जनों पर हल्द्वानी नगर निगम मैं हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्वक किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर भाजपा सरकार के इशारों पर हल्द्वानी पुलिस द्वारा जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उसके विरोध में आज शहीद स्मारक मैं प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया गया।

रिपोर्ट  - à¤²à¤¾à¤²à¤•à¥à¤†à¤‚ नैनीताल से अजय उप्रेती की रिपोर्ट

लालकुआं बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने काँग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल वह नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल और कांग्रेस समर्थक नगर निगमो के पार्षदो, और वरिष्ठ कांग्रेस जनों पर हल्द्वानी नगर निगम मैं हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्वक किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर भाजपा सरकार के इशारों पर हल्द्वानी पुलिस द्वारा जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उसके विरोध में आज शहीद स्मारक मैं प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि लोकतंत्र मैं जनहित के मुद्दों को उठाना आम नागरिक का दायित्व है। और सरकार तानाशाही पर उतरकर जनता की आवाज को दबाना चाहती है। पी0 सी0 सी0 सदस्य हरेन्द्र बोरा ने कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही हैं। कांग्रेस के लोगो पर लगे झूठे मुकदमे वापस होने चाहिए । ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी ने कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व राहुल छिमवाल जी ने पिछले के कई वर्षों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर जिले मै कई कार्य कर हल्द्वानी शहर की भी सेवा की है। ऐसे मैं उन पर झूठे मुकदमे लगाना सरकार की और नगर निगम की द्वेष भावना को उजागर करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पी0सी0सी0 सदस्य हरेन्द्र बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद, नगर अध्यक्ष स0 गुरदीप सिंह,पूर्व चेयरमैन राम बाबू मिश्रा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी,जिला महामंत्री भुवन पांडेय, राजेन्द्र चौहान,भगवान सिंह धामी, गणेश गर्ब्याल, मोहन अधिकारी,शेखर जोशी, पुष्कर दानू, दिनेश लोहनी,राजपाल,हेमंत पांडेय, राजकुमार, सागर कुमार, मोहन कुडाई, हरीश सुयाल, पवन बिष्ट, सूरज रॉय, ललित मेहता, संजय टाकुली, गोविद दानू, विजय सावंत, ब्लॉक महामंत्री केदार सिंह दानू व कविराज धामी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Related Post