Latest News

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया


प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए रविंद्र त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिंस त्यागी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हितेश त्यागी को प्रदेश सचिव, अंशुल त्यागी को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तथा जयकुमार त्यागी को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार, 5 मार्च। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल त्यागी ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए रविंद्र त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिंस त्यागी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हितेश त्यागी को प्रदेश सचिव, अंशुल त्यागी को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तथा जयकुमार त्यागी को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए विशाल त्यागी ने कहा कि जल्द ही सभी जिलों में भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। समाज के युवाओं को जागरूक कर संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाया जाएगा। युवाओं को जागरूक कर कुरीतियों को दूर किया जाएगा और देश हित में योगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर प्रदेश संरक्षक वीके त्यागी भी मौजूद रहे।

Related Post