Latest News

मूक बधिरजनो ने लिया मतदान में भाग लेने की शपथ


धर्मनगरी में गुरुकुल कांगड़ी के नजदीक एक आवास पर देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मूक बधिरजनो ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाग लेने की शपथ ली और हाथो में तख्ती एवं बैनर लेकर मूक बधिरजनो ने लोगो से भी मतदान करने की अपील की।

रिपोर्ट  - ऑल न्यूज़ ब्यूरो

हरिद्वार। आज धर्मनगरी में गुरुकुल कांगड़ी के नजदीक एक आवास पर देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मूक बधिरजनो ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाग लेने की शपथ ली और हाथो में तख्ती एवं बैनर लेकर मूक बधिरजनो ने लोगो से भी मतदान करने की अपील की। इस दौरान रूम बैठक का भी आयोजन किया गया। संदीप अरोड़ा ने कहा कि मूक बधिर हर चुनाव में मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते आए है। इस बार भी वीडियो कॉलिंग के जरिए और घर घर जाकर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि सक्षम संगठन के माध्यम से दिव्यांगजनों के घर घर जाकर दिव्यांग मतदाता के रूप में फार्म भरकर उन्हे लिस्ट में सूचीबद्ध किया गया। इस बार पहले से ज्यादा मूक बधिरजन और दिव्यांगजन मतदान में भाग लेंगे, क्योंकि हमारे संगठन के द्वारा भारत निर्वाचन विभाग के सक्षम ईसीआई एप में हजारो मूक बधिरजनो एवं दिव्यांगजनो का रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

Related Post