Latest News

घटनाओं का सजीव चित्रण है, श्रीमद् बाल्मीकिय रामायण: वेदांती महाराज


ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास दास वेदांती जी महाराज कहते हैं कि श्रीमद् वाल्मीकिय रामायण कथा ही नहीं, भगवान राम के जीवन की घटनाओं कि सजीव वर्णन है।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार। ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास दास वेदांती जी महाराज कहते हैं कि श्रीमद् वाल्मीकिय रामायण कथा ही नहीं, भगवान राम के जीवन की घटनाओं कि सजीव वर्णन है। जिस प्रकार आंवले को हथेली पर रखकर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उसी प्रकार महर्षि बाल्मीकि रचित रामायण को पढ़ने एवं सुनने से घटना सामने घटित हुई प्रतीत होती है। वाल्मीकि भगवान् राम के समकालीन थे।उन्होंने उनका चित्रण(वर्णन) वीर, मर्यादा पुरुषोत्तम,धर्मवेत्ता, कृतज्ञ, सत्यवक्ता, दृढव्रती के रूप में किया है। वाल्मीकि रामायण की शुरुआत द्रष्टव्य है-तपः स्वाध्याय निरतं तपस्वी वाग्विदांवरम्। नारदं परिपप्रच्छ वाल्मीकिर्मुनिपुंगवम्।।1।1।1।। कोन्वस्मिन् साम्प्रतं लोके गुणवान् कश्च वीर्यवान्। धर्मज्ञश्च कृतज्ञश्च सत्यवाक्यो दृढव्रतः।।1।1।2।। हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् बाल्मीकिय रामकथा को लेकर महिला संयोजक मंडल के सदस्यों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को रंजीता झा, सोनी राय एवं रश्मि झा के साथ महिला मंडली के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र बांटे और लोगों से श्रीरामकथा में उपस्थित रहने की अपील की। वहीं माताओं एवं बहनों को कलशयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रंजीता झा ने कहा कि श्रीमद् बाल्मीकिय श्रीराम कथा का हरिद्वार में आयोजन गर्व की बात है और सभी लोगों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाएगा। सोनी राय ने कहा कि श्रीराम कथा को लेकर महिला संयोजक मंडल के सदस्यों में गजब का उत्साह है। लगातार लोगों के घर-घर जाकर श्रीरामकथा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रश्मि झा ने कहा कि श्रीराम कथा में शामिल होकर सहयोग करने का शुभवसर मिला है। इस अवसर को जाया नहीं जाने देंगे। कलशयात्रा में 5100 महिलाओं को जोड़ने का संकल्प हर हाल में पूरा किया जाएगा। रंजना शर्मा ने कहा कि श्रीराम कथा के सफल आयोजन में महिलाओं की भी बड़ी जिम्मेदारी है और महिलाएं अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराजिता ने कहा महिला शक्ति के उत्साह को देखते हुए स्पष्ट प्रतीत होता है कि कलशयात्रा भव्य एवं दिव्य स्तर पर आयोजित होगी। नीलम राय, अर्चना झा

Related Post