Latest News

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने किया निराश्रितों को भोजन वितरित


गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा घाटों पर जीवन यापन करने वाले गरीब असहाय निराश्रितों लोगो को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर बड़ी संख्या में गरीब असहाय लोग रहते हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 29 सितम्बर। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा घाटों पर जीवन यापन करने वाले गरीब असहाय निराश्रितों लोगो को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर बड़ी संख्या में गरीब असहाय लोग रहते हैं। ट्रस्ट के सेवा प्रकल्पों के माध्यम से असहाय लोगों को प्रतिदिनि भोजन, चाय नाश्ता आदि वितरित किया जाता है। कमल खड़का ने कहा कि ट्रस्ट की और से सामाजिक दायित्व के तहत विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन करते हुए समाज सेवा में योगदान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए उन्हें लेखन व पाठ्य सामग्री का वितरण। गरीब वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहयोग, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, सफाई अभियान जैसी गतिविधियों का आयोजन भी निरंतर किया जा रहा है। ट्रस्ट के सलाहकार पंडित जीवन जोशी व अभिषेक शर्मा ने कहा कि समाज सेवा ही गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की पहचान हैं।

ADVERTISEMENT

Related Post