Latest News

गीतानंद जी महाराज के सेवा प्रकल्प जारी रहेंगे : डॉ. अवशेषानन्द महाराज


तपोमूर्ति गीतानन्द महाराज जी की 16वीं पुण्यतिथि वृन्दावन में मनाई गई

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

मथुरा ब्रह्मलीन तपोमूर्ति गीतानंद जी महाराज की 16वीं पुण्यतिथि आज वृंदावन में उनके गीता आश्रम पर मनाई गई जिसमें देश भर से आए महामंडलेश्वर, धर्माचार्य, राजनेता, अधिकारी एवं समाजसेवी आदि ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके किए गए सेवा प्रकल्प की चर्चा करते हुए कहा कि गीतानंद महाराज युगों-युगों तक याद रहेंगे। वृंदावन के गांधी मार्ग स्थित गीता आश्रम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में धर्माचार्य व महामंडलेश्वर आदि ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पूज्य तपोमूर्ति ब्रह्मलीन गीतानंद जी महाराज संतो के भी आदर्श थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा देशभर में धर्म के क्षेत्र में गौ सेवा के क्षेत्र में, संस्कृत विद्यालयों के क्षेत्र में व विधवा आश्रमों के क्षेत्र में जो कार्य किए गए हैं वह युगों-युगों तक जारी रहेंगे जिनसे आगे आने वाली पीढ़ी भी उनका स्मरण करती रहेगी। इस अवसर पर गीता आश्रम वृंदावन के प्रमुख महामंडलेश्वर डॉ अवशेषानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु जी द्वारा जो भी देश में सेवा प्रकल्प खड़े किए गए हैं वह यथावत जारी रहेंगे। इस अवसर पर नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री सतीश त्रिपाठी, वृंदावन के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद राधा कृष्ण पाठक, समाजसेवी कपिल उपाध्याय, भाजपा कानपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री राजेंद्र त्रिपाठी, ब्राह्मण समाज के नेता बिहारीलाल वशिष्ठ, साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, डॉ प्रहलाद सिंह, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, महामंडलेश्वर चित्तप्रकाशानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर भास्करानंद जी महाराज, श्री महंत फूलडोल बिहारी दास जी महाराज, सुतीक्षण दास जी महाराज, आदित्यानंद महाराज, सुरेशानंद महाराज, रामेश्वरानंद महाराज, परमानंद महाराज, वरिष्ठ पत्रकार देशभक्त बाजपेई, राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं स्पेशल डीजीसी पोस्को कोर्ट श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट, राजस्व की एडीजीसी श्रीमती प्रतिमा सिंह एडवोकेट, श्रीमती भारती सैनी एडवोकेट, श्रीमती परी शर्मा एडवोकेट, सुश्री अनीता चावला एडवोकेट, सुरेश चंद अग्रवाल दर्शन लाल बवेजा सुरेश चंद चंद्र प्रकाश चावला विजय मित्तल भूपेंद्र शर्मा एवं छावड़ा परिवार आगरा आदि ने गीतानंद जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए और कहा कि उनके द्वारा देश में शुरू किए गए कार्य जिनसे मान हो रही है युगों युगों तक उनको याद किया जाएगा गीतानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर आज वृंदावन में संत महंतों का भंडारा हुआ साधु संतों को कंबल एवं वस्त्र वितरित किए गए।

Related Post