Latest News

हम जो कुछ भी करते हैं, भगवान श्रीकृष्ण सब जानते हैं - योगी आदित्यनाथ


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने वृदावन में आज ही दिन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण भी किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मथुरा के वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने वृदावन में आज ही दिन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण भी किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मथुरा के वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हम करते हैं, वो भगवान श्रीकृष्ण जी सब जानते हैं। 'परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम। उसके पीछे भगवान की ही वाणी है, भगवान का ही मंत्र है, उन्हीं का संदेश है, उन्हीं का उपदेश भी है।भगवान श्रीकृष्ण का आगमन इसी धरा पर आज से करीब पांच हजार वर्ष पहले हुआ था। यह ब्रज क्षेत्र की धरती है। यह वृंदावन है जहां लीलाएं घटित हुई थीं। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर से लेकर गुजरात व महाराष्ट्र तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं किसी न किसी स्वरूप में बसी हुई हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। यह हमारा सौभाग्य है कि ब्रज की भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ मंगलम परिवार के अन्नपूर्णा भोजनालय के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ जुडऩे का अवसर भी प्राप्त हुआ। मैं इसके लिए सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

Related Post