Latest News

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है।


इतिहास रचने के लिए फिर तैयार इसरो,आज लांच होगा संचार उपग्रह सीएमएस-1

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। इसरो आज पीएसएलवी-सी50 के जरिये संचार उपग्रह सीएमएस-1 को लांच करेगा। कोरोना काल में इस साल इसरो का यह दूसरा मिशन है। इसके लिए सतीश धवन स्पेश सेंटर से 25 घंटे की उलटी गिनती बुधवार दोपहर को ही शुरू हो गई थी।बता दें कि पीएसएलवी का यह 52वां मिशन होगा। संचार उपग्रह सीएमएस-01 को दोपहर 3.41 बजे श्रीहरिकोटा के दूसरे लांच पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा। सीएमएस-1 इसरो का 42वां संचार उपग्रह है। यह देश की मुख्य भूमि के साथ-साथ अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप द्वीप समूहों को एक्सटेंडेड सी-बैंड की सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

Related Post