Latest News

उत्तराखंड की 16 महिलाओं को तीलू रौतेली अवार्ड, पढ़िए लिस्ट


उत्तराखंड में वर्ष 2018-19 के लिए तीलू रौतेली महिला शक्ति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राज्य की 16 महिलाओं और युवतियों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

रिपोर्ट  - 

इन सभी को आठ अगस्त को दून में राज्यस्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण विभाग हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और युवतियों को तीलू रौतेली महिला शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है। इस साल विभाग को 35 आवेदन प्राप्त हुए। इस बार टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली से एक भी आवेदन विभाग को प्राप्त नहीं हुआ, इस कारण शेष नौ जिलों से ही चयन पूरा किया गया। विभागीय सचिव सौजन्या की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति ने इसमें से अंतिम 16 नामों का चयन किया।अब आठ अगस्त को तीलू रौतेली के जन्मदिन पर राजधानी में आयोजित होने जा रहे राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत इन महिलाओं और युवतियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। सभी चयनित महिलाओं को ढेरों बधाई। सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कौशल का लोहा मनवाया है। सभी चयनित सही मायने में तीलू रौतेली का प्रतिनिधित्व करती हैं। रेखा आर्य, महिला सशक्तिकरण बाल विकास राज्य मंत्री पुरस्कार के चयनित देहरादून: नीरजा गोयल, कुमारी मिताली शाह और आशा कोठारी अल्मोड़ा: गीता देवी और गंगा बिष्ट बागेश्वर: कुमारी विशाखा चंपावत: सीमा देवी 'पिथौरागढ़: लक्ष्मी बिष्ट और सुश्री खीमा जेठी हरिद्वार: बेबी नाज नैनीताल: कनक चंद, समृद्धि और मुन्नी देवी उत्तरकाशी: शांति ठाकुर यूएसनगर: डॉ.ज्योति गांधी और कुमारी पूजा

Related Post