Latest News

यूक्रेन के जंगल काटने की तैयारी में पुतिन, जेलेंस्की बोले- नाटो में शामिल नहीं होंगे


रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 20वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है। लंबी खिचती जंग के बीच रूस के सैन्य उपकरण और गोला-बारूद तेजी से खत्म हो रहे हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 20वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है। लंबी खिचती जंग के बीच रूस के सैन्य उपकरण और गोला-बारूद तेजी से खत्म हो रहे हैं। पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला-बारूद बचा है। वहीं यूक्रेन बनाम रूस मामले में अंंतरराष्ट्रीय अदालत 16 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है। उधर, यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन हमारे जंगल काटने की तैयारी कर रहे हैं। ब्रिटेन के रूस के खिलाफ कुछ और प्रतिबंधों का एलान किया है।

Related Post