Latest News

गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटर मार्ग पर तालजामण के निकट दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच


बीते माह 06 मार्च को गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटर मार्ग पर तालजामण के निकट दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच उप जिलाधिकारी बसुकेदार/जखोली परमानंद राम द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में किसी तरह की जानकारी देना चाहते हैं तो एक सप्ताह अंतर्गत उनके कार्यालय में मौखिक अथवा लिखित रूप में जानकारी दे सकते हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 05 अप्रैल, 2022, बीते माह 06 मार्च को गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटर मार्ग पर तालजामण के निकट दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच उप जिलाधिकारी बसुकेदार/जखोली परमानंद राम द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में किसी तरह की जानकारी देना चाहते हैं तो एक सप्ताह अंतर्गत उनके कार्यालय में मौखिक अथवा लिखित रूप में जानकारी दे सकते हैं। जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी जखोली द्वारा दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन संख्या यू.ए.-07क्यू/4235 की मजिस्ट्रीयल जांच को लेकर उप जिलाधिकारी ने अवगत कराते हुए कहा कि बीते माह 06 मार्च को उक्त वाहन प्रातः 7ः29 बजे अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें एकमात्र सवार वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उनके स्तर से मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में कोई व्यक्ति यदि जानकारी रखता हो अथवा जानकारी देना चाहता हो तो एक सप्ताह अंतर्गत उनके कार्यालय में जानकारी दे सकता है।

Related Post