Latest News

कांग्रेस सेवा दल की प्रथम राज्य कार्यकारिणी बैठक में पदाधिकारीयो ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस सेवा दल की प्रथम राज्य कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयो ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये, वंदे मातरम गीत के साथ प्रारंभ हुई कांग्रेस सेवा दल की राज्य कार्यकारिणी बैठक ,उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन देहरादून में कांग्रेस सेवा दल की राज्य कार्यकारिणी का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता में किया |

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून पीसीसी देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस सेवा दल की प्रथम राज्य कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयो ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये, वंदे मातरम गीत के साथ प्रारंभ हुई कांग्रेस सेवा दल की राज्य कार्यकारिणी बैठक ,उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन देहरादून में कांग्रेस सेवा दल की राज्य कार्यकारिणी का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता में किया गया, जिस का संचालन अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम कुमाऊँ मंडल के प्रभारी राजेंद्र दुर्गापाल ने किया, इस अवसर कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल भाई देसाई के नेर्तत्व में 6 अप्रैल 022 से 6 जून 2022 तक साबरमती आश्रम अहमदाबाद गुजरात से राजघाट दिल्ली तक आयोजित होने वाली आजादी गौरव पद यात्रा में शामिल होने जैसे निम्न लिखित प्रस्ताव पारित किये गये ,सेवादल की राज्य कारिणी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किये जाने , सक्रिय कार्यकर्ताओ को महत्व पूर्ण पदों पर आसीन किए जाने तथा आधा दर्जन निष्क्रय जिला अध्यक्षो को बदले जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया , बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुई , ठीक 12-30 बजे राष्ट्र गान के बाद संपन्न हुई , बैठक में मनमोहन शर्मा , नीरज त्यागी ,अजय किशोर भंडारी , चंडी प्रसाद गोदियाल , जगदीश भट्ट , राजकुमार यादव , राशिद चौधरी , सावित्री थापा , ललित मोहन आर्य , सुनील बहुगुणा , अल्का शर्मा , बीना रस्तौगी , मंजू चौहान , लता सिंह , आदित्य गर्ग , रुना देवी , केसर जहाँ , समर जहाँ , सरोज देवी , जसविंद्र सिंह चौधरी , चिन्मया दुर्गापाल , मनमोहन सैनी , कुलदीप शर्मा , नौशाद अली , सलीम , ललित थपलियाल , राजपाल सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ,सबके विचारों को नोट किया गया , राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भारत माता , कांग्रेस पार्टी , कांग्रेस सेवा दल जिन्दाबाद के नारे लगाये गये , बैठक के बाद कांग्रेस सेवा दल की और से कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा , नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का गांधी कैप पहना कर स्वागत किया गया ।

Related Post