Latest News

चमोली, थराली सड़क हादसे में महिन्द्रा पिकअप चालक की स्वास्थ्य केंद ले जाते मौत


तहसील थराली के अन्तर्गत 22 जून को राजस्व क्षेत्र कफारतीर के पास महिन्द्रा पिक अप वाहन संख्या यू0के0-11 सी0 ए0-5556 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था इस वाहन में चालक तेजपाल सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह ग्राम लोदला रा0उ0निव क्षेत्र जाखपाट्यू उम्र 38 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 27 जून,2020,तहसील थराली के अन्तर्गत 22 जून को राजस्व क्षेत्र कफारतीर के पास महिन्द्रा पिकअप वाहन संख्या यू0के0-11 सी0 ए0-5556 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस वाहन में चालक तेजपाल सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह ग्राम लोदला रा0उ0निव क्षेत्र जाखपाट्यू उम्र 38 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को ग्रामवासियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग लाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। ें इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाॅच उप जिला मजिस्ट्रेट थराली द्वारा की जा रही है। जाॅच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट थराली किशन सिंह नेगी ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति 07 दिनों के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय थराली में दे सकता है।

Related Post