Latest News

पौड़ी में 14 दिसम्बर को कंडोलिया पार्क से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन


विजय दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर खेल विभाग के तत्वाधान में 14 दिसम्बर, 2023 (गुरूवार) को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा।

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी गढ़वाल 13 दिसम्बर, 2023ः विजय दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर खेल विभाग के तत्वाधान में 14 दिसम्बर, 2023 (गुरूवार) को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा। जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि विजय दिवस के उपलक्ष्य में कंडोलिया पार्क से 9ः30 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाना है। कहा कि जूनियर अंडर-14 बालक-बालिका में 3 किमी दौड, अंडर-17 बालक-बालिका में 5 किमी व ओपन पुरूष वर्ग में 7 किमी दौड़ रखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को 16 दिसम्बर विजय दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

Related Post