Latest News

बी.एच.ई.एल सेक्टर वन स्थिति आर्य समाज मंदिर नवनिर्मित माता कौशल्या देवी यज्ञशाला का लोकार्पण


जो व्यक्ति जीवन मे प्रति दिन यज्ञ में भाग ले वेदो का अध्ययन करता है।उसका जीवन निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर होता है। यज्ञ से जहां एक तरफ वातावरण शुद्व होता है वही हमारे जीवन मे सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार 21 अप्रैल जो व्यक्ति जीवन मे प्रति दिन यज्ञ में भाग ले वेदो का अध्ययन करता है।उसका जीवन निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर होता है। यज्ञ से जहां एक तरफ वातावरण शुद्व होता है वही हमारे जीवन मे सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह उदगार योगगुरु स्वामी रामदेव ने बी.एच.ई.एल सेक्टर वन स्थिति आर्य समाज मंदिर नवनिर्मित माता कौशल्या देवी यज्ञशाला के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित आर्यजनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा की प्रत्येक व्यक्ति को जीवन मे अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए तथा गौ माता की सेवा करनी चाहिए। हम सभी स्वामी दयानंद सरस्वती व स्वामी श्रद्धानंद की संस्कृति व विरासत के ध्वज वाहक है।उन्होंने कहा की यह हर्ष का विषय है कि बी.एच.ई.एल.सेक्टर वन के प्रधान डा. महेंद्र आहुजा द्वारा यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। उनके निर्देशन मे यहां विभिन्न आर्य शैक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।जिसका लाभ आसपास की जनता व बच्चों को मिल रहा है। इससे पूर्व नवनिर्मित यज्ञशाला मे यज्ञ के ब्रह्म प्रो. महावीर अग्रवाल के सानिध्य मे यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी रामदेव सहित विभिन्न आर्यजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डा. महावीर अग्रवाल ने किया।

Related Post