Latest News

पुण्यतिथी पर संतों ने किया ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद को नमन


आनन्द धाम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद महाराज की 24वीं पुण्यतिथी श्री गरीबदासीय आश्रम में संत महापुरूषों के सानिध्य में मनायी गयी। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरांनद, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी सुतीक्षण मुनि, स्वामी दिनेश दास, आचार्य पदम प्रसाद सुवेदी, स्वामी अमृतानंद व श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद को नमन करते हुए गरीब असहाय परिवारों को वस्त्र और फल वितरित किए।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार, 1 सितम्बर। लक्ष्मण झूला स्थित आनन्द धाम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद महाराज की 24वीं पुण्यतिथी श्री गरीबदासीय आश्रम में संत महापुरूषों के सानिध्य में मनायी गयी। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरांनद, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी सुतीक्षण मुनि, स्वामी दिनेश दास, आचार्य पदम प्रसाद सुवेदी, स्वामी अमृतानंद व श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद को नमन करते हुए गरीब असहाय परिवारों को वस्त्र और फल वितरित किए। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद महाराज संत समाज की दिव्य विभूति थे। सनातन धर्म संस्कृति और मानव सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणी रहेगा। सभी को दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद महाराज धर्म और अध्यात्म के प्रकाण्ड विद्वान थे। उनकी शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। स्वामी कृष्णानंद एवं आचार्य पदम प्रसाद सुवेदी ने कहा कि समाज को धर्म और अध्यात्म के प्रकाश से आलोकित करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद महाराज का जीवन निर्मल जल के समान था। सभी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

Related Post