Latest News

आप के प्रदेश प्रभारी ने संवाद के जरिये सभी को एकजुट होकर 2022 के चुनाव में जुटने का आह्वान किया


आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा मिशन विजय शंखनाद की शरुवात करते हुए होटल गंग तरंग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा मिशन विजय शंखनाद की शरुवात करते हुए होटल गंग तरंग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा कार्यकर्ता संवाद के जरिये सभी को एकजुट होकर 2022 के चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ साथ एक बूथ 10 युथ बनाने पर बल दिया उन्होंने कहां की आज आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका अहम होने वाली है। हमें बूथ स्तर पर काम करने की जरूरत है । मिशन विजय शंखनाद प्रदेश की पूरी 70 विधानसभाओं में कार्यकर्ता संवाद के जरिये अपनी अपनी विधानसभाओं में बूथ स्तर पर काम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया , प्रदेश उपाद्यक्ष ओ पी मिश्रा, जिला अध्यक्ष अमित विश्नोई , जिला संगठन मंत्री नवीन मारया, जिला सचिव अनिल सती, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी, संगठन मंत्री तनुज शर्मा, सर्किल इंचार्ज शिशुपाल सिंह नेगी, पवन कुमार, गीता देवी, ममता सिंह, राकेश यादव, अर्जुन सिंह सचिन बेदी, प्रवीण कुमार , सुरेश कुमार, , संजू नारंग , कविता, यशपाल सिंह चौहान , अम्बरीष गिरी, डॉक्टर जतिराम, सोमवीर ,देवेंद्र सिंह कठैत, एहतेशाम जैदी, अकरम,अनमोल सिंह नेगी, हिमांशु बिष्ट, दिलीप सिंह रावत, पूनम, नितिन कुमार, रविन्द्र कुमार, भरत, सुभाष धीमान, शाह अब्बास, मयंक गुप्ता, शिवम गुप्ता, पुलकित गोयल अमन कुमार, पूर्णिमा चौटाला , ललित वालिया, ललित जोशी , पंकज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post