Latest News

गोपेश्वर में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ


गोपेश्वर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि वह कैसे साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बताया कि वे पार्टी के अभियानों में साधारण कार्यकर्ता के रूप में जुटे रहते थे, नारे लगाते थे। उन्हें कैसे पार्टी नेतृत्व ने आगे बढ़ाया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

गोपेश्वर। गोपेश्वर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि वह कैसे साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बताया कि वे पार्टी के अभियानों में साधारण कार्यकर्ता के रूप में जुटे रहते थे, नारे लगाते थे। उन्हें कैसे पार्टी नेतृत्व ने आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल और भाजयुमो की जमकर तारीफ करी उन्होंने कहा हमारी पार्टी पन्ना प्रमख तक जा रही हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है मुख्यमंत्री ने कहा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में आकर मुझे अपने पुराने दिन याद आ रहे है उन्होंने कहा में यहाँ आकर आज बहुत भवुक हो रहा हु। श्री धामी ने कहा भाजपा में हर कार्यकर्ता पर पार्टी की नजर रहती है हमारी पार्टी ऐसी पार्टी जहाँ किसी को भी दायित्व मिल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि वह सर्वप्रथम कार्यकर्ता हैं तत्पश्चात मुख्य सेवक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 24000 भर्ती निकाली है जिस पर 15 अगस्त से कार्य आरंभ हो गया है और इनमें से आधी भर्तिया जल्द ही पूरी होने वाली है और साथ ही हम स्वरोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा रहे हैं हमने न सिर्फ प्रार्थी यों को आयु में 1 वर्ष की छूट दी है बल्कि आवेदन किए जाने वाले सभी फॉर्म को निशुल्क कर दिया है। धामी ने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है पर वह विभिन्न विभागों तथा वित्त विभाग से आकलन करवा कर ही घोषणाएं कर रहे हैं जो निश्चित तौर पर धरातल पर आएंगी। धामी ने कहा कि हमने पर्यटन क्षेत्र को ₹2000 करोड़ का आर्थिक पैकेज के साथ ही आजीविका योजना में पुलिस को तथा राजस्व के लोगों को भी पैकेज दिया है मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक आप लोगों के माध्यम से पहुंचकर उस तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उसका जीवन स्तर बढ़ाना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जब दूसरी पार्टियां सो रही थी तब हमने अबकी बार 60 पार का नारा दे दिया था हमारा लक्ष्य 2022 है और हम अबकी बार 60 सीट से अधिक सीट लाएंगे। उन्होंने कहा 2022 फतह करने में सबसे बड़ी भूमिका युवा मोर्चा की रहेगी इस बार चुनाव में युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी हर तरह से सेवा कार्यो में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लड डोनेशन, घर से पक्का भोजन, अस्पताल के आसपास किचन चलाने, मास्क, सैनिटाइजर वितरण और दवा वितरण में उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Post