Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया


प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। आपदा प्रबन्धन मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत व डीजीपी अशोक कुमार भी साथ थे।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रूद्रप्रयाग 19 अक्टूबर, 2021 प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। आपदा प्रबन्धन मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत व डीजीपी अशोक कुमार भी साथ थे। मुख्य मंत्री ने गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से 12ः30 बजे गुलाब राय मैदान रुद्रप्रयाग पहुंचे और जिलाधिकारी से जिले की स्थिति व यात्रा के संबंध में जानकारी ली। सीएम का दौरा खासकर लगातार हो रही बारिश और इसके बाद तमाम आपदाओं के लिए महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश चलते कई सड़के बन्द है और कई आपदायें सामने आ रही है लेकिन सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। प्रत्येक जिले में प्रशासन का अलर्ड में रखा गया है। कहा कि एस.डी.आर.एफ.,डी.डी.आर.एफ सहित पुलिस के साथ तमाम टीमे रेस्क्यू और राहत बचाव कार्यो में लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में गत दिनों भारी बारिश के कारण अस्त-व्यस्त हुआ है उसमें जगह-जगह पर जो भी जनहानि हुई है, उन परिवारांे के साथ सरकार हर संभव मदद के लिए खड़ी है। उन्हे हर संभव आर्थिक मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने लोगो से अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए चारधाम मार्गो पर जगह-जगह पुलिस के वैरियर लगाये गये है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी वार्ता की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल सहित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post