Latest News

रुद्रप्रयाग में पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन


जनपद के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्जलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 01 नवंबर, 2021, जनपद के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्जलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री मा0 सुबोध उनियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर विभिन्न घोषणाएं कर, क्षेत्र में विकास की सौगात दी। घोषणा में राजकीय इंटर काॅलेज चोपता में दो कक्ष निर्माण किया जायेगा। राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने हेतु 60 हजार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दिया जाएगा। जल्द ही जखोली में सैनिक स्कूल का कार्य पूरा किया जाएगा, इसके लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। फलासी-छतोरा मोटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। रुमसी-भौंसाल-चोपता मोटर मार्ग चैंड भूमिधार तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा। श्री कार्तिक स्वामी धाम को मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। तुंगेश्वर मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण किया जाएगा। स्वतंत्रता सैनानी के नाम से चोपता चांदधार में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। लंमगौंडी- देवरी-मणीखाल सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा छतोरा पुल सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। आदि गुरु शंकराचार्य सतेराखाल मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं मनरेगा कर्मी की वेतन शीध्र रिलीज करने का भरोषा दिया। जबकि कृषि मंत्री उनियाल ने कृषि विभाग की ओर से औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले को दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

Related Post