Latest News

श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े ने किया दीपोत्सव का आयोजन


भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करें-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, दीपावली पर कुरीतियों व अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने का संकल्प लें-पंडित अधीर कौशिक

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 3 नवम्बर। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वाधान में बैरागी कैंप में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से 51 ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि दीपावाली पर्व जीवन में ज्ञान का प्रकाश कर अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने वाला पर्व है। अयोध्यावासियो ने चैदह वर्ष के वनवास व अत्याचार तथा अन्याय के प्रतीक रावण का वध कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम, माता सीता व श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का स्वागत दीप जलाकर किया था। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में आत्मसात कर आदर्श समाज बनाने में सहयोग करना चाहिए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कार्यक्रम पधारे सभी संत महापुरूषों का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले सभी पर्व सामाजिक समरसता का संदेश समाज को देते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली सनातन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। सभी को पर्व मनाने के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों व अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सानिध्य में सनातन धर्म व संस्कृति का उत्थान होगा। समाज को नई दिशा मिलेगी। बाबा बलराम दास हठयोगी महाराज ने सभी को दीपावाली बधाई देते हुए कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के नेतृत्व में संत समाज एकजुट होकर धर्म संस्कृति के उत्थान व संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करते हुए समाज का मार्गदर्शन करेगा। कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी रामानंद, श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष विष्णु दास महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी प्रेमदास महाराज, मुरारी शरण महाराज, महंत सर्वजीत दास महाराज, महंत कमलदास नारायण दास महाराज, महंत प्रह्लाद दास, महंत गोविंद दास आदि संतजनों ने सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की। इस अवसर पर पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, समाजसेवी सुनील प्रजापति, विनोद मिश्रा, विशाल भारद्वाज, गोपाल कृष्ण बडोला, डा.अशोक कुमार शर्मा, डा.महेंद्र सिंह राणा, डा.धीरज राणा, पंडित कमलेश कुमार, सचिन तिवारी, मयंक भारद्वाज, अमित, पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित कोमल शर्मा, पंडित सत्य प्रकाश शर्मा, पंडित नरेश शर्मा, पंडित ऋषि शर्मा, अंकित शर्मा हिमांशु भारद्वाज, शिवम भारद्वाज, करण भारद्वाज, कुणाल भारद्वाज, विष्णु शर्मा, पंडित हर्षित शर्मा, राम कुमार, सचिन चैधरी, अमित गुप्ता सहित अखाड़े के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Post