Latest News

पौड़ी चौबट्टाखाल में लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।


प्रदेश के मंत्री बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं सतपाल महाराज ने आज विधान सभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर में लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास कार्यों में कोई कसर नही छोड़ी है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 28 दिसम्बर, 2021 प्रदेश के मंत्री बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं सतपाल महाराज ने आज विधान सभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर में लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास कार्यों में कोई कसर नही छोड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कहा कि क्षेत्र में विकास की बड़ी सौगात दी गयी है। इस दौरान उन्होंने कोरोना योद्धाओं को भी समान्नित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी, आशा, भोजन माता, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य ने बेहतर कार्य किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी को मध्यनजर रखते हुए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। मा. मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत 53.75 लाख की लागत से (0.950 कि.मी) लाटखाल बछेली मोटर मार्ग का मौन्दाड़ी बग्याली मोटर मार्ग तक मिलान कार्य, 21.00 लाख की लागत से क्यार्द मोटर मार्ग (लम्बाई 0.500 कि.मी.), 15.00 लाख की लागत से मुरखिल बैंड से नौगांव बिचखौली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी) तथा 15.00 लाख की लागत से बने मलेठी बैंड से गोछीखोत पणिया अवशेष मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी) का लोकार्पण किया।

Related Post