Latest News

शैमरॉक रिवरडेल ने निर्धन बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस


आल न्यूज़ भारत ब्यूरो समाचार 26 जनवरी विगत वर्षों की भाँति शैमरॉक-रिवर डेल विद्यालय आर्य नगर निकट काली माता मंदिर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज़ भारत

हरिद्वार, आल न्यूज़ भारत ब्यूरो समाचार 26 जनवरी विगत वर्षों की भाँति शैमरॉक-रिवर डेल विद्यालय आर्य नगर निकट काली माता मंदिर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस बार विद्यालय प्रबंधन ने 'अपना घर' नामक सामाजिक संस्था के द्वारा शिक्षित किये जा रहे निर्धन व कस्बे के जरूरतमंद बच्चों के साथ 71 वा गणतंत्र दिवस मनाया। शैमरॉक रिवर डेल विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा अरोड़ा ने सर्वप्रथम भारतीय तिरंगा ध्वज लहराया।इसके उपरांत राष्ट्रगान जन मन गण अधिनायक सभी उपस्तिथ लोगो ने गाया। मनमोहक संस्कृति व देशभक्ति युक्त प्रस्तुतियां से विद्यार्थियों ने सभी का मन मोहा।कार्यक्रम में अपना घर गैर सरकारी संस्थान के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। साथ ही इन बच्चों को खाद्य सामग्री,कपड़े, कम्भल व अन्य जीवन यापन की ज़रूरी रोजमरा की वस्तु प्रदान की गई। अपना घर की तरफ से भी देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतिया दी गयी। हिंदुस्तान टाइम्स के संवाददाता संदीप रावत ने शैमरॉक रिवेर डेल की प्रधानाचार्य नेहा अरोड़ा के साथ संयुक्त रूप से माह के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर पुरुस्कृत किया। सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन व अपना घर के सदस्यो व शिक्षा प्राप्त कर रहे नन्हे बच्चों के प्रयास को सराहा।

Related Post