Latest News

भाजपा नेताओं के बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- नतीजों से घबरा रहे हैं.


कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामंकन पत्र दायर करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामंकन पत्र दायर करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं। इसीलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि कन्नौज का विकास रोकने वालों को अब पाकिस्तान याद आ रहा है। बताया कि वो और उनका परिवार कन्नौज के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं। कन्नौज की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने फिर से यहां चुनाव लड़ने का मौका दिया है। कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। भाजपा का इस बार सफाया होना तय है।

Related Post