Latest News

हरियाली तीज के पावन त्यौहार पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखा


सावन के महीने के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में एक हरियाली तीज है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इसका महत्व भी करवा चौथ की तरह ही है। लेकिन इस साल महिलाओं के लिए सबसे खास त्योहार हरियाली तीज पर कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। शारीरिक दूरी को लेकर ज्यादातर महिला संगठनों ने त्योहार पर होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

सावन के महीने के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में एक हरियाली तीज है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इसका महत्व भी करवा चौथ की तरह ही है। लेकिन इस साल महिलाओं के लिए सबसे खास त्योहार हरियाली तीज पर कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। शारीरिक दूरी को लेकर ज्यादातर महिला संगठनों ने त्योहार पर होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया हैं। भले ही कोरोना के चलते महिलाओं की टोलियां झूलों संग मुस्कराती और मेहंदी रचाती नजर नहीं आईं। लेकिन कई महिला संगठनों ने ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के जरिये तीज मनाने का फैसला लिया । तीज पर ऑनलाइन उत्सव में प्रतियोगिताओं का आयोजन इमैक समिति की ओर से किया गया। समिति की सचिव मौसमी ग़ोयल ने बताया कि समिति की सभी महिलाओं ने घर पर रहकर ही तीज मनाने का निर्णय लिया। कोरोना से बचने के लिए सावधानियां बरतना और सुरक्षित रहना अति आवश्यक है। उत्सव संयोजिका सुमन पन्त ने कहा कि कोविड-19 के चलते इस बार समूह में लोकगीतों पर नाच-गाना नहीं होगा। इसलिए अपने घर की चार-दीवारी के अंदर ही हम सब ने तीज पर्व की परंपरा का निर्वहन करने की तैयारी की है। समिति की कोर सदस्य आशा चौधरी ने बताया कि खुले में झूला-झूलने की बजाय अपने घर के प्रांगण में झूला डाल कर भी तीज के रिवाज को पूरा कर सकते हैं। सभी को यह समझने की जरूरत है कि जिदगी सुरक्षित रही तो सभी त्योहारों की रौनक फिर से लौट आएगी। तीज़ उत्सव में सभी महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से किया। हेमा भंडारी ने नृत्य,मनु शिवपुरी ने कविता पाठ, सुनीता झा ने मेहंदी एवं व्यजनों का प्रदर्शन, श्वेता भटनागर ने गीत एवं नृत्य किया। ऑनलाइन उत्सव में गुंजन दुबे, मनीषा वशिष्ठ,परफॉर्मेंस देने वालो में अपर्णा शुक्ला, सरिता शुक्ला, शोभिता सक्सेना, शिल्पा और आशा चौधरी रहे। अन्य महिलाएं और युवतियों ने भी अपने हुनर के साथ सहभागिता की।

Related Post