Latest News

02 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छता भारत दिवस 2024 की बैठक का आयोजन


कलक्ट्रेट रोशनाबाद के सभागार में जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी 02 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छता भारत दिवस 2024 की बैठक का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार 09 सितम्बर, 2024 कलक्ट्रेट रोशनाबाद के सभागार में जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी 02 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छता भारत दिवस 2024 की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता पखवाडा मनाया जाना है और जो 02 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा इस पखवाड़ा में बहुत से कार्यक्रम चलाये जायेगे। लोकल बॉडी द्वारा मलिन बस्तियों की सफाई की जानी है मूल रूप से यह सफाई का कार्यक्रम है पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया जाना है गवर्मेंट ऑफ इंडिया पोर्टल है जिस पर सभी गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड भी की जायेगी। समस्त माननीय जन प्रतिनिधित्व गणों को कार्यक्रम से जोडा जाना है उनके सहयोग से यह कार्यक्रम चला जायेगा। समस्त कार्यक्रमों की निर्धारित तिथि निम्नानुसार है- 9 सितंबर - विकास भवन सभा का समय 11:00 बजे समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर विकास विभाग के अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करेंगे। 10 सितंबर - सभी विकास खण्डों में 2-2 CTU (Cleanliness Target Unit) तथा नगर निगम हरिद्वार 15 CTU, नगर निगम रूड़की 15 तथा समस्त नगर पालिका 10 एव नगर पंचायत द्वारा 5-5 सीटीयू का चिन्हीकरण किया जायेगा।

ADVERTISEMENT

Related Post