Latest News

शिवोपासना संस्थान के तत्वावधान में लोग मना रहे हैं गणपति महोत्सव


स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश समस्त सिद्धियों के प्रदाता, विघ्नहर्ता है। इसलिए सभी शुभ कार्यों में सर्वप्रथम गणेश की वंदना करने का विधान है।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार/ डरबन। स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश समस्त सिद्धियों के प्रदाता, विघ्नहर्ता है। इसलिए सभी शुभ कार्यों में सर्वप्रथम गणेश की वंदना करने का विधान है। गौरतलब है कि शिवोपासना संस्थान डरबन साउथ अफ्रीका के तत्वावधान में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर नागा संन्यासियों के बड़े अखाड़े श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा, निरंजनी के अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज भारतीय संस्कृति का परचम पूरी दुनियां में लहरा रहा है। हिंदू धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। विदेशों में रहने वाले भारतीय ही नहीं अपितु अन्य धर्मों के लोग भी हिंदू देवी-देवताओं की आराधना करने लगे है। उन्होंने बताया कि शिवोपासना संस्थान, डरबन साउथ के तत्वावधान में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस धार्मिक उत्सव में लोग बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे है। प्रतिदिन भगवान गणेश की स्थापित प्रतिमा का पूजन -अर्चन, कीर्तन- भजन किया जा रहा है। अनंतचतुर्दशी के दिन भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव प्रेम का पाठ पढ़ाया जाता है और वर्तमान में सारी दुनियां इसका अनुसरण करने लगी है।

ADVERTISEMENT

Related Post