Latest News

निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है: सुशील चैहान


दुर्गानगर स्थित परशुराम धर्मशाला में निवर्तमान पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में बूथ संख्या 15 पर सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 23 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं यह विचार पूर्व राज्यमंत्री ठा. सुशील चैहान ने क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में दुर्गानगर स्थित परशुराम धर्मशाला में बूथ संख्या 15 पर सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुये व्यक्त किए। ठा. सुशील चैहान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व व कार्यकर्ताआंें के अथक परिश्रम से ही भाजपा विश्व की सर्वाधिक सदस्यता वाली पार्टी बनी है। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से आज पूरी दुनिया में भारत की छवि सशक्त राष्ट्र के रुप में स्थापित हुई है। देश का प्रत्येक नागरिक भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा से सदस्यता अभियान के तहत सहर्ष जुड़ रहा है। आज वार्ड नं.3 दुर्गानगर के बूथ संख्या 15 पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर व आमजन मानस में उत्साह का वातावरण है। हरिद्वार विधानसभा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में शीर्ष पर चल रही है।

ADVERTISEMENT

Related Post