Latest News

नगर निगम कार्यालय रुड़की का औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय रुड़की का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, अवलोकन में उपस्थिति पंजिका सही मिली और सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

रुड़की 28 सितम्बर 2024– जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय रुड़की का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, अवलोकन में उपस्थिति पंजिका सही मिली और सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने निरीक्षण के पश्चात नगर निगम के कर्मचारियों तथा अधिकारियों के साथ बैठक ली। डीएम ने शहर की सफाई, सड़कें, नालियों, पार्क, सीवेज व्यवस्था, कचरा प्रबंधन आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ सही ढंग से मिले। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कूड़े का कलेक्शन डोर टू डोर होना चाहिए, कचरा प्रबंधन बेहतर हो तथा नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था नियमित हो और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। पार्कों की सफाई, सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाए और किसी भी दशा में पार्कों पर अतिक्रमण न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि आय के संसाधनों में वृद्धि हेतु ठोस कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाए ताकि नगर निगम के स्टॉफ एवम् कर्मचारियों को समय से वेतन मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें समयबद्धता व गुणवत्ता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

ADVERTISEMENT

Related Post